1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड से विश्व कप की हार का बदला चुकता करने उतरेगा दक्षिण अफ्रीका

न्यूजीलैंड से विश्व कप की हार का बदला चुकता करने उतरेगा दक्षिण अफ्रीका

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 18, 2015 02:55 pm IST,  Updated : Aug 18, 2015 02:58 pm IST

सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका की टीम जब कल न्यूजीलैंड के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेलने उतरेगी तो उसका इरादा विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने का होगा । न्यूजीलैंड ने

न्यूजीलैंड से विश्व...- India TV Hindi
न्यूजीलैंड से विश्व कप की हार का बदला चाहेगा दक्षिण अफ्रीका

सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका की टीम जब कल न्यूजीलैंड के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेलने उतरेगी तो उसका इरादा विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने का होगा ।

न्यूजीलैंड ने मार्च में आकलैंड में हुए विश्व कप सेमीफाइनल में आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर जीत दर्ज की थी ।

कल शुरू हो रही यह श्रृंखला हालांकि उस मैच का रिप्ले नहीं है क्योंकि दोनों टीमों में कई अहम खिलाड़ी नहीं हैं । न्यूजीलैंड की टीम फिटनेस समस्याओं से जूझ रही है जिसमें नियमित कप्तान ब्रेंडन मैकुलम और तेज गेंदबाज टिम साउदी नहीं हैं ।

ट्रेंट बोल्ट , कोरे एंडरसन, रोस टेलर और मिशेल सेंटनेर भी चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं । इनके बगैर भी न्यूजीलैंड ने टी20 श्रृंखला में बराबरी करके अपना दम खम साबित किया ।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स हालांकि सेंचुरियन की धीमी पिच से चिंतित हैं । दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी डेल स्टेन और वेर्नोन फिलैंडर की वापसी से मजबूत होगी जबकि लेग स्पिनर इमरान ताहिर भी टीम में लौट रहे हैं ।

तेज गेंदबाज मोर्नी मोर्कल और बल्लेबाज जेपी डुमिनी टीम में नहीं हैं ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल