1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs Eng: 'बॉक्सिंग-डे' टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करेंगे साउथ अफ्रीका के वान डर डुसेन

SA vs Eng: 'बॉक्सिंग-डे' टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करेंगे साउथ अफ्रीका के वान डर डुसेन

 Reported By: IANS
 Published : Dec 26, 2019 07:09 am IST,  Updated : Dec 26, 2019 07:09 am IST

डु प्लेसिस ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ड्वैन प्रिटोरियस भी पदार्पण कर सकते हैं और वह नंबर सात पर उतर सकते हैं।

Rassie van der Dussen- India TV Hindi
Rassie van der Dussen Image Source : GETTY IMAGE

सेंचुरियन| दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज वान डर डुसेन गुरुवार से यहां सुपर स्पोर्ट पार्क में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट मैच में पदार्पण करेंगे। कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि डुसेन नंबर पांच पर बल्लेबाजी करेंगे जबकि जुबैर हमजा तीन पर और वह खुद नंबर चार पर उतरेंगे।

डु प्लेसिस ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ड्वैन प्रिटोरियस भी पदार्पण कर सकते हैं और वह नंबर सात पर उतर सकते हैं।

उन्होंने कहा, "जब उन्होंने (डुसेन ने) वनडे में हमारे साथ क्रिकेट की शुरुआत की थी तो वह परिपक्व थे और वह उनमें से हैं जो खेल को अच्छी तरह से जानते हैं।"

30 वर्षीय डुसेन दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक 18 वनडे और नौ टी-20 मैच खेल चुके हैं। प्रिटोरियस ने 22 वनडे और छह टी-20 मैच खेले हैं।

बता दें की साउथ अफ्रीका दौर पर गई इंग्लैंड की टीम चार टेस्ट मैच, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. जिसका पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसम्बर यानी आज खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल