1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली, डिविलियर्स और गेल के लिए बनेगी विशेष रणनीति: भुवनेश्वर

कोहली, डिविलियर्स और गेल के लिए बनेगी विशेष रणनीति: भुवनेश्वर

 Written By: Bhasha
 Published : May 28, 2016 03:55 pm IST,  Updated : May 28, 2016 03:55 pm IST

नयी दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के रविवार को यहां दूसरे क्वालीफायर में गुजरात लायंस पर चार विकेट की जीत के साथ IPL फाइनल में जगह बनाने के बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि उनकी

Bhuvneshwar Kumar- India TV Hindi
Bhuvneshwar Kumar

नयी दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के रविवार को यहां दूसरे क्वालीफायर में गुजरात लायंस पर चार विकेट की जीत के साथ IPL फाइनल में जगह बनाने के बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि उनकी टीम खिताबी मुकाबले में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। लायंस को चार विकेट से हराकर आईपीएल नौ में टीम के खिलाफ लगातार तीसरी जीर्त दर्ज करने के बाद भुवनेश्वर ने कहा, अभी हम इस जीत का जश्न मनाना चाहते हैं। फाइनल से पहले हम तैयारी करेंगे और रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की चुनौती के लिए हम तैयार हैं।

कोहली, एबी डिविलियर्स के लिए विशेष रणनीति

भुवनेश्वर ने कहा कि कप्तान विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे स्टार खिलाडि़यों के खिलाफ विशेष रणनीति बनाई जाएगी। आरसीबी ने जितने रन बनाए हैं उनमें से 35 प्रतिशत रन कोहली ने बनाए हैं इसलिए हमें उन्हें जल्दी आउट करने की कोशिश करनी होगी। लायंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर इस तेज गेंदबाज ने कहा, टीम बैठक में फैसला किया गया था कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। वे लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा खेलते हैं इसलिए हमने फैसला किया कि उन्हें पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाएंगे।

भुवी को मिल गई पुरानी स्विंग

आईपीएल के इस टूर्नामंेट में भुवनेश्वर की पुरानी स्विंग देखने को मिली जिस पर इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हौंने महसूस कर लिया था कि वे गलतियां कर रहे इसलिए इसमें सुधार किया जिसका फायदा मिला। उन्हौंने कहा, मैं पिछले कुछ समय में जहां खेला वहां हालात भी स्विंग के अनुकूल नहीं थे लेकिन मैंने भी महसूस किया कि मेरी गति में तो तेजी आई है लेकिन स्विंग कम हो गई है। मैंने महसूस किया कि मैं अपने बेसिक्स में गलतियां कर रहा हूं। मैंने अपने कोचों के साथ कड़ी मेहनत की और शंकर बासू के साथ स्विंग पर काम किया जिसका फायदा मिला।

टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लायंस के खिलाफ नहीं खेल पाए और फाइनल में उनकी उपलब्धता के बारे में पूछने जाने पर भुवनेश्वर ने कहा, मुझे उसकी स्थिति के बारे में नहीं पता इसलिए इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल