1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल-8 में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका होगी अहम : इमरान ताहिर

आईपीएल-8 में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका होगी अहम : इमरान ताहिर

 Written By: IANS
 Published : Apr 06, 2015 07:16 pm IST,  Updated : Apr 06, 2015 07:17 pm IST

नई दिल्ली:  के आठवें संस्करण के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में शामिल किए गए दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर का मानना है कि इस बार टूर्नामेंट में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम

आईपीएल-8 में स्पिन...- India TV Hindi
आईपीएल-8 में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका होगी अहम : इमरान ताहिर

नई दिल्ली:  के आठवें संस्करण के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में शामिल किए गए दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर का मानना है कि इस बार टूर्नामेंट में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी। आईपीएल-8 के मुकाबले बुधवार से शुरू हो रहे हैं।

आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ताहिर ने कहा, "यह विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन स्पिन गेंदबाज ही बड़ी भूमिका निभाएंगे। स्पिन गेंदबाजों को विविधता के साथ गेंदबाजी करनी होगी क्योंकि भारतीय बल्लेबाज स्पिन को बेहतर तरीके से खेलते हैं। अगर आप विविधता के साथ गेंदबाजी नहीं करते तो आपका टिकना मुश्किल है।"

ताहिर ने साथ ही कहा कि आईसीसी विश्व कप के बाद सीधे टी-20 प्रारूप के अनुसार खुद को जल्द ढालना अहम होगा।

ताहिर ने कहा, "मुझे यहां के हालात के अनुसार खुद को जल्द ढालना होगा। टी-20 और एकदिवसीय प्रारूप में बहुत अंतर है लेकिन आप खुद को यदि इसके अनुरूप ढाल पाते हैं तो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।"

टी-20 में स्पिन गेंदबाजों की सफलता की संभावनाओं पर 36 वर्षीय ताहिर ने कहा, "भारत के कई बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज टी-20 में सफल हुए हैं। टी-20 में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण जरूर है लेकिन अगर साहस के साथ आप नए प्रयोग करते हैं तो सफलता मिलेगी। इसके अलावा आजकल के क्रिकेट में गेंद की गति भी बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। आपके पास अच्छी गति होनी चाहिए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल