1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एस.श्रीसंत पापा बने

एस.श्रीसंत पापा बने

 Written By: IANS
 Published : May 10, 2015 01:31 pm IST,  Updated : May 10, 2015 01:34 pm IST

कोच्चि: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस.श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी ने मातृ दिवस से एक दिन पहले बेटी को जन्म दिया है। श्रीसंत ने रविवार को अपनी खुशी का इजहार ट्विटर पर किया और कहा,

श्रीसंत पापा बने- India TV Hindi
श्रीसंत पापा बने

कोच्चि: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस.श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी ने मातृ दिवस से एक दिन पहले बेटी को जन्म दिया है। श्रीसंत ने रविवार को अपनी खुशी का इजहार ट्विटर पर किया और कहा, "बहुत खुश और उत्साहित हूं और आप सबको बताना चाहता हूं कि मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर बेटी का पिता बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।"

भुवनेश्वरी कुमारी राजस्थान के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं और दोनों ने दिसंबर 2013 में शादी की थी।

मैच-फिक्सिंग मामले में श्रीसंत की गिरफ्तारी के बाद उनका क्रिकेट करियर तेजी से नीचे चला गया था।

इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है और इस महीने के अंत तक दिल्ली की अदालत इस पर फैसला सुना सकती है। लेकिन श्रीसंत को पूरा विश्वास है कि वह इस मामले में निर्दोष साबित होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल