1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच बने जॉन लुईस

श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच बने जॉन लुईस

 Reported By: IANS
 Published : Dec 13, 2018 06:37 pm IST,  Updated : Dec 13, 2018 06:37 pm IST

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी जॉन लुईस को अपना प्रमुख बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। 

jon lewis- India TV Hindi
jon lewis Image Source : GETTY IMAGES

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी जॉन लुईस को अपना प्रमुख बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। वह अगले साल होने वाले क्रिकेट विश्व कप तक इस पद पर रहेंगे। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, लुईस थिलन समरवीरा की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले साल नवंबर में टीम का बल्लेबाज कोच चुना गया था। लुईस न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान श्रीलंकाई टीम से जुड़ेंगे। 

43 वर्षीय लुईस इससे पहले डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब के कोच थे जिनके मार्गदर्शन में टीम ने 2013 में चैम्पियनशिप का खिताब जीता था। 

लुईस श्रीलंका के प्रमुख कोच चुंद्रिका रथरुसिंगा के साथ मिलकर काम करेंगे। श्रीलंका ने हाल ही में स्टीव रिक्सन को फील्डिंग कोच नियुक्त किया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल