1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलंबो टेस्ट : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

कोलंबो टेस्ट : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

 Written By: IANS
 Published : Jun 29, 2015 03:43 pm IST,  Updated : Jun 29, 2015 03:45 pm IST

कोलंबो: श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को पी. सारा ओवल मैदान पर पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली। श्रीलंका

कोलंबो टेस्ट:...- India TV Hindi
कोलंबो टेस्ट: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

कोलंबो: श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को पी. सारा ओवल मैदान पर पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य था, जिसे मेजबान टीम ने आसानी से तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दिमुथ करुणारत्ने (50) और किथुरुवान विथानाज (34) ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी कर टीम को अपेक्षित शुरुआत दिलाई। पारी के सातवें ओवर में विथानाज और फिर अगले ही ओवर में कुमार संगकारा (0) पवेलियन लौटे। इसके बाद कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (43 नाबाद) और करुणारत्ने के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 72 रनों की साझेदारी ने श्रीलंका की जीत पक्की कर दी।

तीसरे विकेट के रूप में करुणारत्ने के पवेलियन लौटने के बाद लाहिरु थिरिमाने (20 नाबाद) और मैथ्यूज ने मेजबान टीम को विजय दिलाई।

पाकिस्तान की ओर से यासिर शाह ने दो, जबकि जुल्फिकार बाबर ने एक सफलता हासिल की।

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान चौथे दिन दूसरी पारी में 329 रन बनाकर आउट हो गया था। पहली पारी में पाकिस्तान ने 138 रन बनाए थे जिसके जवाब में मेजबान टीम ने 315 रन बनाए।

गॉल में खेला गया पहला टेस्ट पाकिस्तान 10 विकेट से जीतने में सफल रहा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल