1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली ट्राई सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा ये बड़ा झटका

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली ट्राई सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा ये बड़ा झटका

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 28, 2018 11:58 am IST,  Updated : Feb 28, 2018 11:58 am IST

इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के अलावा भारत और बांग्लादेश की टीमें है जो छह मार्च से 18 मार्च तक कोलंबो में खेला जाएगा।

एंजेलो मैथ्यूज- India TV Hindi
एंजेलो मैथ्यूज

कोलंबो: श्रीलंका के सीमित ओवरों के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को अगले महीने तीन देशों की टी20 सीरीज के लिए चुनी गयी संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। 

बांग्लादेश में ट्राई सीरीज के दौरान मैथ्यूज के मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिससे वह अब तक नहीं उबरे है। श्रीलंका क्रिकेट ने आज 20 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की जिसमें से बुधवार को 15 खिलाडियों को चुना जाएगा। इस टीम का नेतृत्व दिनेश चांदीमल करेंगे। 

बोर्ड ने कहा, ‘‘मैथ्यूज के नाम पर चयन के लिए विचार नहीं किया गया। बांग्लादेश में हाल ही संपन्न हुए तीन देशों की सीरीज में मैथ्यूज के मांसपेशियों में खिंचाव आया था जिससे वह अभी उबर रहे हैं।’’ 

इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के अलावा भारत और बांग्लादेश की टीमें है जो छह मार्च से 18 मार्च तक कोलंबो में खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल