1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी श्रीलंका क्रिकेट टीम

टेस्ट सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी श्रीलंका क्रिकेट टीम

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 13, 2020 05:00 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 05:00 pm IST

श्रीलंका क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला रविवार से खेला जाएगा।

Sri Lanka, Sri Lanka cricket, Sri Lanka vs Zimbabwe, ICC, Zimbabwe- India TV Hindi
Sri Lanka cricket Image Source : TWITTER/OFFICALSLC

भारत दौरे पर टी-20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर श्रीलंका को जिम्बाब्वे के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मुकाबला रविवार से खेला जाएगा। 

आईसीसी ने पिछले साल जुलाई में इस अफ्रीकी देश के क्रिकेट बोर्ड में राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप में उसे निलंबित कर दिया था जिसे तीन महीने बाद हटा लिया गया। निलंबन हटने के बाद श्रीलंका जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली पहली टीम होगी। दो मैचों की सीरीज के लिए हालांकि बोर्ड ने टीम की घोषणा नहीं की है। 

जिम्बाब्वे की टीम ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2018 में बांग्लादेश के दौरे पर खेला था। सीरीज का पहला मुकाबला रविवार से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला 27 जनवरी से। 

श्रीलंकाई टीम हाल में टेस्ट सीरीज के लिए पिछले 10 साल में पाकिस्तान का दौरा करने वाली पहली टीम बनी थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल