1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड का सुरक्षा दल 6 अगस्त को पाकिस्तान पहुंचेगा

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड का सुरक्षा दल 6 अगस्त को पाकिस्तान पहुंचेगा

 Reported By: IANS
 Published : Aug 04, 2019 04:26 pm IST,  Updated : Aug 04, 2019 04:26 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन एहसान मनी ने कहा कि सुरक्षा की जांच करने आ रहा श्रीलंका का प्रतिनिमंडल पीसीबी, पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों से मिलने के अलावा, कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में उन होटलों और मैदानों का दौरा करेगा, जहां टीमें रहेंगी और मैच खेलेंगी। 

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड का सुरक्षा दल 6 अगस्त को पाकिस्तान पहुंचेगा- India TV Hindi
श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड का सुरक्षा दल 6 अगस्त को पाकिस्तान पहुंचेगा Image Source : GETTY IMAGES

कराची। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के दो सदस्यों का सुरक्षा दल मंगलवार को सुरक्षा स्थितियों का जायजा लेने के लिए कराची पहुंचेगा। श्रीलंका को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलनी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन एहसान मनी ने कहा कि सुरक्षा की जांच करने आ रहा श्रीलंका का प्रतिनिमंडल पीसीबी, पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों से मिलने के अलावा, कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में उन होटलों और मैदानों का दौरा करेगा, जहां टीमें रहेंगी और मैच खेलेंगी। 

समाचार पत्र डॉन के मुताबिक मनी ने बताया कि इस सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट के आधार ही एसएलसी यह निर्णय लेगी कि उसे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजना है या नहीं। 

मनी ने कहा, "श्रीलंका का सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल छह अगस्त को कराची में होगा और फिर लाहौर एवं इस्लामाबाद जाएगा।"

श्रीलंका की टीम बस पर मार्च 2009 में हुए हमले के बाद से क्रिकेट टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करना छोड़ दिया। मेहमान टीम एक टेस्ट मैच खेल रही थी और गद्दाफी स्टेडियम की ओर जा रही थी जब उसकी बस पर हमला हुआ था। 

उस घटना के बाद से पाकिस्तान ने अपने घर में कोई टेस्ट मैच और पूरी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। हालांकि, जिम्बाब्वे, केन्या, आईसीसी वल्र्ड इलेवन, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज की टीमों ने पाकिस्तान के छोटे-छोटे दौरे किए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल