1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेलेंगी स्टेफनी टेलर

महिला बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेलेंगी स्टेफनी टेलर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 07, 2020 02:27 pm IST,  Updated : Oct 07, 2020 02:27 pm IST

वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के छठे सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ दोबारा खेलेंगी। 

महिला बिग बैश लीग में...- India TV Hindi
महिला बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेलेंगी स्टेफनी टेलर Image Source : GETTY IMAGES

एडिलेड,| वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के छठे सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ दोबारा खेलेंगी। टेलर पिछले सीजन टीम के साथ खेली थीं। लेकिन अंतर्राष्टीय प्रतिबद्धताओं और चोट के कारण वह सिर्फ दो मैच ही खेल पाई थीं। टेलर ने एक बयान में कहा, "मैं इस बात से काफी खुश हूं कि मैं दोबारा स्ट्राइकर्स के साथ उस टूर्नामेंट में खेलूंगी जिसका मेरे करियर पर अच्छा प्रभाव रहा है।"

उन्होंने कहा, "स्ट्राइकर्स शानदार फ्रेंचाइजी है और मैं सीजन के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती।" 29 साल की यह खिलाड़ी बिग बैश लीग में शुरुआत से ही खेल रही हैं। वह सिडनी थंडर के लिए भी खेल चुकी हैं। डब्ल्यूबीबीएल में टेलर ने कुल 58 मैच खेले हैं।

IPL 2020, MI vs RR : बुरी तरह हार के बाद कप्तान स्मिथ ने बताया, कहां हो रही है लगातार गलतियां

स्ट्राइकर्स के मुख्य कोच ल्यूक विलियम्स ने टेलर को लेकर कहा, "हम टेलर को दोबारा अपनी टीम में शामिल कर काफी खुश हैं जो पिछले साल काफी कम समय में भी बेहद उपयोगी साबित हुई थीं। हमें लगता है कि हमारी टीम काफी संतुलित है। हम सीजन की शुरूआत के लिए तैयार हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल