1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मिथ के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों प्रारूप में खेल सकते हैं जोश फिलिप

स्मिथ के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों प्रारूप में खेल सकते हैं जोश फिलिप

 Reported By: IANS
 Published : Jan 22, 2020 07:24 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 07:24 pm IST

स्टीव स्मिथ को लगता है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश फिलिप में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों प्रारूपों में खेलने की काबिलियत है। 

स्मिथ के मुताबिक...- India TV Hindi
स्मिथ के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों प्रारूप में खेल सकते हैं जोश फिलिप Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| स्टीव स्मिथ को लगता है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश फिलिप में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों प्रारूपों में खेलने की काबिलियत है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने स्मिथ के हवाले से लिखा है, "ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह आस्ट्रेलिया के लिए तीनों प्रारूपों में नहीं खेल सकते।"

स्मिथ और फिलिपे बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी सिक्सर्स के लिए एक साथ खेंलेगे। स्मिथ ने कहा, "उनके पास पूरी काबिलियत है। यह बस उन्हें सही समय पर इस्तेमाल करने की बात है। वह तेज गेंदबाजी को शानदार तरीके से खेलते हैं। हमने उन्हें स्पिन भी अच्छे से खेलते हुए देखा है" दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "वह जितना खेलेंगे और जितना दबाव की स्थिति में खेलेंगे उतना ही निखरेंगे।"

स्मिथ ने कहा, "वह ऊपरी क्रम में अच्छा खेलते हैं लेकिन उन्होंने पिछले साल निचले क्रम में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। विश्व में बहुत कम हैं जिन्होंने इस स्थान पर अच्छा किया है, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, आंद्रे रसेल और जोस बटलर कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं।" इस बल्लेबाज ने कहा, "उन्होंने जिस तरह से मौके का फायदा उठाया है वह एक युवा के तौर पर बेहद प्रभावित करने वाला है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल