1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली के लिए ख़तरे की घंटी, स्मिथ का बल्ला यूं ही चलता रहा तो तोड़ देंगे 69 साल पुराना रिकॉर्ड

कोहली के लिए ख़तरे की घंटी, स्मिथ का बल्ला यूं ही चलता रहा तो तोड़ देंगे 69 साल पुराना रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2017 04:35 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 04:35 pm IST

आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ लगभग दो साल से टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में तीसरे एशेज़ टेस्ट में दोहरा शतक जमाया. अब वह उनके 945 अंक हो गए हैं जबकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के 893 अंक हैं.

kohli, smith- India TV Hindi
kohli, smith

आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ लगभग दो साल से टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में तीसरे एशेज़ टेस्ट में दोहरा शतक जमाया और अब वह उनके सर्वाधिक 945 अंक हो गए हैं जबकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के 893 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं. स्मिथ अगर इसी तरह से खेलते रहे तो एक दिन वह डान ब्रैडमेन के रिकार्ड को तोड़ देंगे.

ब्रैडमेन के 961 अंक थे. स्मिथ उनसे 16 अंक पीछे हैं. शीर्ष पर रहते हुए सर्वाधिक टेस्ट खेलने के मामले में स्मिथ ब्रैडमेन से आगे हैं.  वह 114 टेस्ट में नंबर वन रैंकिंग पर रहे. उनसे आगे गैरी सोबर्स (189), विव रिचडर्स (179) , ब्रायन लारा (140) और सचिन तेंदुलकर (139) हैं.

भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा आईसीसी टेस्ट खिलाड़ियों की रैंकिंग में एक पायदान चढकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए. पुजारा टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 873 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं. आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ लगभग दो साल से शीर्ष पर बने हुए हैं.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल