1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट कप्तानी के लिए स्मिथ के अलावा टीम में और भी विकल्प मौजूद : टिम पेन

टेस्ट कप्तानी के लिए स्मिथ के अलावा टीम में और भी विकल्प मौजूद : टिम पेन

 Reported By: IANS
 Published : Mar 31, 2020 05:10 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 05:10 pm IST

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने कहा है कि वह 35 साल के हैं और अब युवा नहीं होने वाले हैं, लेकिन कप्तान ने साफ कर दिया है कि पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ उनका स्थान लेने के इकलौते विकल्प नहीं हैं।

टेस्ट कप्तानी के लिए...- India TV Hindi
टेस्ट कप्तानी के लिए स्मिथ के अलावा टीम में और भी विकल्प मौजूद : टिम पेन Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने कहा है कि वह 35 साल के हैं और अब युवा नहीं होने वाले हैं, लेकिन कप्तान ने साफ कर दिया है कि पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ उनका स्थान लेने के इकलौते विकल्प नहीं हैं।

पेन ने कहा, "हमारे पास कुछ विकल्प हैं। स्टीव स्मिथ हैं, जिन्होंने पहले कप्तानी की है। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो आगे आ रहे हैं। जैसे कि ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, मार्नस लाबुशैन और पैट कमिंस।"

पेन ने यहं संवाददाताओं से कहा, "हम टीम में गहराई लाना चाहते हैं ताकि जब मेरा समय खत्म हो जाए तो हमारे पास काफी विकल्प हों।" स्मिथ पर लगा कप्तानी प्रतिबंध बीते रविवार खत्म हो चुका है। स्मिथ पर 2018 में दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के दौरान बॉल टेम्परिेंग के कारण प्रतिबंध लगा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल