IPL-10 के लिए कप्तानी के कई रिकॉर्ड बनाने वाले धोनी की कप्तानी छीनकर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भले ही राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान बन गए हों लेकिन उनकी कप्तानी कितनी चलती है ये तो समय ही बताएगा। ख़बरों के मुताबिक स्मिथ धोनी-भरोसे ही IPL में अपनी टीम की नैया पार लगाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। स्मिथ पर धोनी को हटा कर उन्हें कप्तान बनाए जाने के फैसले को सही साबित करने का दबाव होगा और ऐसे में स्मिथ के पास धोनी पर भरोसा करने के अलावा और कोई चारा नही है।
ऑस्ट्रेलिया में स्मिथ के परिवार का मानना है कि उन्हें धोनी के भरोसे अपनी कप्तानी चलानी पड़ेगी। स्मिथ के पिता पीटर स्मिथ ने एक इंटरव्यू में कहा है, 'एमएस धोनी को आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा अनुभव रखते हैं। मुझे यकीन है कि धोनी उन वरिष्ठ खिलाड़ियों में से एक होंगे, जिन पर पूरे टूर्नामेंट के दौरान किसी भी अहम फैसले के लिए स्टीवन भरोसा करेंगे।'
स्मिथ के पिता ने धोनी को बदलकर स्मिथ को कप्तान बनाए जाने के फैसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को आईपीएल शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लग चुका है। टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 'स्पोर्ट्स हर्निया' की वजह से बाहर हो चुके हैं।
राइंजिग पुणे सुपरजाएंट्स अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत पुणे में गुरुवार को करेगा, जब उनका मुकाबला महाराष्ट्र के एक और प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस से होगा.