1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ ने गली क्रिकेट में आजमाया हाथ, 'बल्लेबाजी टिप्स' के लिए दोस्तों को धन्यवाद दिया

स्टीव स्मिथ ने गली क्रिकेट में आजमाया हाथ, 'बल्लेबाजी टिप्स' के लिए दोस्तों को धन्यवाद दिया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 12, 2020 05:43 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 05:43 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने हाल में हाल अपने दोस्तों के साथ बिताए गए वक्त की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Steve Smith, cricket, batting tips- India TV Hindi
Steve Smith Image Source : INSTAGRAM/STEVE SMITH

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने दोस्तों के साथ रविवार को गली क्रिकेट का आनंद लिया। स्मिथ ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह दोस्तों के साथ गली क्रिकेट का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, " बल्लेबाजी टिप्स के लिए धन्यवाद। इसके बदले में मैं आपको उन टिप्स पर काम करने में मदद करूंगा। गली क्रिकेट।"

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने हाल में हाल अपने दोस्तों के साथ बिताए गए वक्त की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

स्मिथ ने अपने चार दोस्तों के साथ गार्डन में बैठे हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और लिखा था, " कुछ अच्छे लोगों के साथ शानदार समय बिताया।"

स्मिथ ने हाल ही में नेट पर समय बिताया था और बल्लेबाजी का अभ्यास किया था। इस बात की जानकारी भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।