1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेन स्टोक्स को मिली आईपीएल में खेलने की अनुमति

बेन स्टोक्स को मिली आईपीएल में खेलने की अनुमति

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2018 03:10 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 03:10 pm IST

बेन स्टोक्स को मिली आईपीएल में खेलने की अनुमतिइंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से भारत में आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की अनुमति मिल गई है।

बेन स्टोक्स- India TV Hindi
बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स को मिली आईपीएल में खेलने की अनुमतिइंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से भारत में आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेलने की अनुमति मिल गई है। पिछले साल सितम्बर में हुए ब्रिस्टल विवाद में संलिप्तता के कारण गिरफ्तार हुए स्टोक्स वर्तमान में इंग्लैंड टीम में शामिल नहीं हैं। 

स्टोक्स को इस मामले में अब भी पुलिस की जांच के परिणाम का इंतजार है। पिछले साल 26 साल के स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स द्वारा 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। वह सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। 

ब्रिस्टल विवाद में फंसे होने के कारण वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। हालांकि, वनडे सीरीज के लिए उनका नाम इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह अब अपना नाम वापस ले रहे हैं। 

स्टोक्स के स्थान पर वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में डेविड मलान शामिल हो सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल