1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड क्रिकेट के निदेशक बने स्ट्रॉस

इंग्लैंड क्रिकेट के निदेशक बने स्ट्रॉस

 Written By: IANS
 Published : May 10, 2015 06:47 am IST,  Updated : May 10, 2015 06:47 am IST

लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंड्र स्ट्रॉस को शनिवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) का नया निदेशक नियुक्त किया गया। स्ट्रॉस मुख्य कोच पीटर मूर्स के साथ इंग्लैंड की सीनियर टीम

इंग्लैंड क्रिकेट के...- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट के निदेशक बने स्ट्रॉस

लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंड्र स्ट्रॉस को शनिवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) का नया निदेशक नियुक्त किया गया। स्ट्रॉस मुख्य कोच पीटर मूर्स के साथ इंग्लैंड की सीनियर टीम का जिम्मा संभालेंगे। स्ट्रॉस की जिम्मेदारियों में टीम की दीर्घकालिक रणनीतियां, प्रदर्शन और विकास कार्यक्रम, चयन प्रक्रिया और खिलाड़ियों का प्रदर्शन शामिल हैं।

ईसीबी ने पिछले महीने प्रबंध निदेशक पॉल डाउनटन को निकालने के बाद निदेशक का पद सृजित किया और तभी से स्ट्रॉस की इस पद पर नियुक्ति की संभावना व्यक्त की जा रही थी।

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरिसन ने कहा, "स्ट्रॉस की सोचने की शक्ति, खेल के प्रति उनकी दीवानगी और उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया। वह इंग्लैंड के सफल कप्तानों में रहे हैं और उनके विचार हमेशा प्रभावी साबित हुए हैं और उनके पास एक मजबूत के निर्माण के लिए भरपूर अनुभव भी है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल