1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Champions Trophy: OMG भोली सुरत वाले भुवनेश्वर एक नहीं दो-दो बॉलीवुड हिरोइन पर हैं फ़िदा

ICC Champions Trophy: OMG भोली सुरत वाले भुवनेश्वर एक नहीं दो-दो बॉलीवुड हिरोइन पर हैं फ़िदा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 01, 2017 12:24 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 12:24 pm IST

भुवनेश्वर ने हाल ही में BCCI के साथ एक साक्षात्कार में ऐसा ख़ुलासा किया कि सब दंग रह गए। भुवी की छवि एक शर्मीले लड़के की है लेकिन बात जब दिल की आई तो वो ऐसे खुले कि सुनने वालों को होश फ़ख़्ता हो गए।

Alia, Bhuvi, Shradha- India TV Hindi
Alia, Bhuvi, Shradha

टीम इंडिया के भरोसेमंद तेज़ गेंदबाज़ो में से एक भुवनेश्वर कुमार ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की धमाकेदार शुरुआत की थी और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नही देखा। धरेलु क्रिकेटे में भुवी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और हाल ही में संपन्न IPL 2017 में उन्होंने सबसे ज़्यादा विकेट लिए। भुवी इस समय स्विंग के सुल्तान माने जाते हैं। 

भुवनेश्वर ने हाल ही में BCCI के साथ एक साक्षात्कार में ऐसा ख़ुलासा किया कि सब दंग रह गए। भुवी की छवि एक शर्मीले लड़के की है लेकिन बात जब दिल की आई तो वो ऐसे खुले कि सुनने वालों को होश फ़ख़्ता हो गए। 

भुवी से जब ये पूछा गया कि किस बॉलीवुड हिरोइन पर उनका दिल आया है तो भुवी ने एक का नहीं बल्कि दो का नाम लिया। उन्होंने कहा कि उनका दिल आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर पर आया है। 

Alia Bhatt
Alia Bhatt

इसके अलावा भुवी ने और भी कई सवालों के जवाब दिए:

पसंदीदा गाना: ‘तू है कि नही’ फ़िल्म रॉय

पसंदीदा मूवी: 3 इडियट्स

पसंदीदा संगीतकार: ए.आर. रहमान

छुट्टी बिताने वाली पसंदीदा जगह: वेनिस

पसंदीदा खाना: कढ़ी, चावल

मां का बना पसंदीदा खाना: उड़द की दाल (काली)

पसंदीदा काल्पनिक कैरेक्टर (फिल्म से): छोटा भीम। मैं ये अपने भतीजे के साथ देखता था लेकिन अब मुझे भी ये पसंद आने लगा है।

क्रिकेट के इतर पसंदीदा खिलाड़ी: नोवाक जोकोविच

पसंदीदा क्रिकेटर: एबी डी विलियर्स

पूर्व/मौजूदा क्रिकेटर जिसे खेलता देखना पसंद करेंगे: वसीम अकरम/एबी डी विलियर्स

जिगरी क्रिकेटर दोस्त: ईशांत शर्मा

क्रिकेट के पंडित जिससे सलाह लेते हैं: मेरे कोच विपिन वत्स

जीवन मंत्र: बनावटीपन से दूर रहो

क्रिकेटर न होता तो क्या होता: फ़ौजी

पसंदीदा कपड़े: जींस और शर्ट

पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड: लॉर्ड्स

पसंदीदा किताब: ‘इफ आय टू हेव अ लव स्टोरी’ – रविंद्र कुमार

बचपन की याद: जब मैं पहली बार उत्तर प्रदेश ट्रायल के लिए गया। मैं 13-14 साल का रहा हुंगा। नर्वसनेस की फीलिंग और फिर चयन की याद आज भी ताज़ा है।

पसंदीदा सुपर हीरो: सुपरमैन

ड्रीम कार: एस्टन मार्टिन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल