1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए किस गेंदबाज के चयन को लेकर गावस्कर ने सुनाई भारतीय सलेक्टर्स को खरी-खोटी

जानिए किस गेंदबाज के चयन को लेकर गावस्कर ने सुनाई भारतीय सलेक्टर्स को खरी-खोटी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 16, 2017 03:18 pm IST,  Updated : Oct 16, 2017 03:18 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सिरीज़ में आशीष नेहरा को शामिल करने पर गावस्कर ने सलेक्शन कमेटी के फैसले पर सवाल उठाया है।

Sunil Gavaskar- India TV Hindi
Sunil Gavaskar

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ सिरीज़ के लिए टीम इंडिया के सलेक्शन के बाद सुनील गावस्कर भारतीय सलेक्टर्स से नाराज हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सिरीज़ में आशीष नेहरा को शामिल करने पर गावस्कर ने सलेक्शन कमेटी के फैसले पर सवाल उठाया है। आशीष नेहरा अपने संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। बोर्ड नेहरा को उनके आखिरी मैच में उनके होम ग्राउंड फिरोजशाह कोटला में फेयरवेल देना चाहता है। लेकिन बीसीसीआई का ये प्लान सुनील गावस्कर को पसंद नहीं आया।

गावस्कर ने कहा है कि, आशीष नेहरा का संन्यास एक अलग मुद्दा है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी 20 में उनका चयन क्यों किया गया है? नेहरा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी पहले दो टी 20 मैच नहीं खेले थे तो अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में क्यों जगह मिली है।

गावस्कर ने कहा कि, नेहरा का चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सिर्फ पहले टी-20 मैच के लिए हुआ है। इस मैच के बाद वह संन्यास ले लेंगे। इसके लिए भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह में से किसी एक को बाहर बैठाना होगा, जो बेहद मुश्किल होगा। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी के ऊपर आशीष नेहरा को मौका देना क्या उचित है?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल