नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने लीग के आगामी 14वें सीजन के लिए अपने प्रायोजकों की मंगलवार को घोषणा की। नौ अप्रैल से शुरू होने वाली लीग के 14वें संस्करण के लिए हैदराबाद ने जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड को मुख्य प्रायोजक बनाए रखा है, जोकि पिछले साल ही टीम से जुड़ी थी। इसके अलावा राल्को टायर्स और केंट आरओ भी टीम का मुख्य प्रायोजक बना हुआ है।
वहीं, जियो, टीसीएल, ड्रीम 11, जय राज स्टील, नेरोलेक और कोलगेट को 14वें सीजन प्रायोजक के रूप में बरकरार रखा गया है, उनके लोगो और ब्रांडिंग सेट को टीम के मैच किट पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।
RSA vs PAK : शरजील खान को दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले फिट होने की उम्मीद
कोटक बैंक, टायका, आईबी क्रिकेट, डबल हॉर्स और फैनकोड भी पार्टनर के रूप में टीम से जुड़ें हुए हैं।
ISSF Shooting World Cup : गनीमत और अंगद की मिश्रित जोड़ी ने स्कीट निशानेबाजी में जीता गोल्ड मेडल