1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रैना के IPL से बाहर होने से काफी दुखी हैं वॉटसन, वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात

रैना के IPL से बाहर होने से काफी दुखी हैं वॉटसन, वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 30, 2020 07:51 am IST,  Updated : Aug 30, 2020 07:53 am IST

सुरेश रैना के यूएई में होने वाले आईपीएल से बाहर होने पर शेन वॉटसन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश शेयर करते हुए कहा है कि वो रैना को काफी मिस करेंगे।

रैना के IPL से बाहर होने...- India TV Hindi
रैना के IPL से बाहर होने से काफी दुखी हैं वॉटसन, वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात Image Source : BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज होने में जब कुछ ही हफ्ते शेष हैं, तब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के 2 खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं और इसी के साथ फ्रेंचाइजी के इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 13 हो गई। 

इसके कुछ देर बाद ही चेन्नई के फैंस को उस समय दोहरा झटका तब लगा जब टीम के हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना ने लीग के 13वें सीजन से नाम वापस ले लिया। इस खबर से न केवल फैंस बल्कि चेन्नई के साथी खिलाड़ी भी काफी हैरान हुए।

सुरेश रैना के यूएई में होने वाले आईपीएल से बाहर होने पर शेन वॉटसन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश शेयर करते हुए कहा है कि वो रैना को काफी मिस करेंगे।

शेन वॉटसन ने कहा, "मैं आज सुबह जागा तो पता चला कि सुरेश रैना निजी कारणों से भारत वापस जा रहे हैं। सुरेश के जाने से मुझे काफी धक्का लगा है। मुझे उम्मीद है कि आप ठीक होंगे। आप सीएसके में काफी मिस किए जाने वाले हैं।"

ENG v PAK : टॉम बेंटन के अर्धशतक पर फिरा पानी, बारिश में धुला पहला T20I मैच

शेन वॉटसन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कह, "आप शुरू से ही यहां हैं। आप टीम का दिल हैं और आप आईपीएल टूर्नामेंट से भी चूक गए हैं। आप आईपीएल के स्टार हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण आपकी भलाई है और मुझे उम्मीद है कि आप ठीक होंगे।”

गौरतलब है कि क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और बुआ पर लुटेरों ने पंजाब के पठानकोट जिले में जानलेवा हमला किया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल उनके 58 साल के फूफा की शनिवार को मौत हो गई और बुआ की हालत गंभीर बनी हुई है। यही वजह है कि रैना ने IPL 2020 से अपना नाम वापस लेने के बाद भारत लौटने का फैसला किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल