1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रैना ने की अपनी प्रेगनेंट वाइफ़ की तस्वीर साझा

रैना ने की अपनी प्रेगनेंट वाइफ़ की तस्वीर साझा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 14, 2016 02:32 pm IST,  Updated : May 14, 2016 02:32 pm IST

नई दिल्ली: टीम इंडिया के सदस्य और गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना ने नौ साल में पहली बार IPL बीच में छोड़ा है और वजह कोई चोट या कोई और नहीं है बल्कि बहुत

Suresh Raina with wife Priyanka- India TV Hindi
Suresh Raina with wife Priyanka

नई दिल्ली: टीम इंडिया के सदस्य और गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना ने नौ साल में पहली बार IPL बीच में छोड़ा है और वजह कोई चोट या कोई और नहीं है बल्कि बहुत जायज़ है। रैना बहुत जल्द बाप बनने वाले हैं और इस ख़ुशी के मौक़े पर अपनी पत्नी के पास रहने के लिए वह हॉलैंड गए हुए हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। रैना और प्रियंका पिछले साल ही शादी के बंधन में बंधे थे।

मैदान पर हमेशा चहकने वाले रैना बहुत ख़ुश हैं और आने वाले मेहमान के लिए रैना ख़ास तैयारियों में जुटे हुए हैं। रैना की मां भी अपनी बहू के साथ हैं।

पिछले हफ्ते आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच जीतने के बाद रैना ने कहा था कि वह कल अपनी पत्नी से मिल रहे हैं और काफी उत्साहित हैं। पिछले दिनों इंटरव्यू में रैना ने कहा था कि मैं जल्द ही पिता बनने वाला हूं और इस बात से बेहद खुश हूं।

Suresh Raina with wife Priyanka
Suresh Raina with wife Priyanka

रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी हॉलैंड में रहती हैं और बैंक में नौकरी करती हैं। रैना की फैमिली के कुछ सदस्य पहले से ही यहां मौजूद हैं।  पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद 3 अप्रैल को सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी की शादी हुई थी।

शादी के बाद वो कई बार इंडिया आईं लेकिन रैना को देखने के लिए किसी मैच में स्टेडियम में नजर नहीं आईं। क्रिकेट को पसंद नहीं करने वाली प्रियंका का फेवरेट स्पोर्ट फुटबॉल है। आईएसएल में वे फुटबॉल मैच देखने भी पहुंची थीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल