1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतारे जाने से बड़ा हैरान था: शंकर

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतारे जाने से बड़ा हैरान था: शंकर

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2019 10:23 pm IST,  Updated : Feb 10, 2019 10:24 pm IST

28 साल के खिलाड़ी ने हालांकि विश्व कप स्थान के लिये दावेदारी बनाने के लिये मजबूत प्रदर्शन भले ही नहीं किया हो लेकिन उन्होंने अपनी हरफनमौला काबिलियत से प्रभावित किया।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतारे जाने से बड़ा हैरान था: शंकर - India TV Hindi
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतारे जाने से बड़ा हैरान था: शंकर  Image Source : GETTY IMAGES

हैमिल्टन। भारत के ऑल राउंडर वजय शंकर ने रविवार को कहा कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतारा जाना उनके लिये हैरानी भरा था और आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के पहले दौरे के बाद वह काफी सुधरे क्रिकेटर के तौर पर स्वदेश लौटेंगे। शंकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से दो में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की। उन्होंने अंतिम मैच में 28 गेंद में 43 और श्रृंखला के पहले मैच में 23 रन बनाये। 

उन्होंने वनडे में पदार्पण आस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में किया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ वह पांच वनडे में से तीन में और सभी टी20 मैचों में खेले थे। 28 साल के खिलाड़ी ने हालांकि विश्व कप स्थान के लिये दावेदारी बनाने के लिये मजबूत प्रदर्शन भले ही नहीं किया हो लेकिन उन्होंने अपनी हरफनमौला काबिलियत से प्रभावित किया। 

शंकर ने कहा कि वह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खेलना पसंद करेंगे। उन्होंने तीसरे टी20 में चार रन की हार के बाद कहा, ‘‘यह मेरे लिये बहुत हैरानी की बात थी, जब उन्होंने मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये कहा। यह बड़ी चीज है। मैं इस स्थिति में खेलने के लिये तैयार था। अगर आप भारत जैसी टीम के लिये खेल रहे हो तो आपको हर चीज के लिये तैयार रहना चाहिए। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ इन दोनों श्रृंखलाओं से मैंने काफी कुछ सीखा। मैंने भले ही ज्यादा गेंदबाजी नहीं की हो लेकिन मैंने विभिन्न हालात में गेंदबाजी करना सीखा। बल्लेबाजी में विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को देखने से मैंने काफी कुछ सीखा। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल