1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव हुए बाहर तो फैन्स का फूटा विराट कोहली पर गुस्सा, वायरल हुए मीम्स

सूर्यकुमार यादव हुए बाहर तो फैन्स का फूटा विराट कोहली पर गुस्सा, वायरल हुए मीम्स

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2021 08:02 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 08:02 pm IST

एक फैन ने तो मिर्जापुर का फेमस डाइलॉग भी शेयर किया जिसमें मुन्ना भैया की तस्वीर के साथ लिखा है कि बहुत तकलीफ होती है जब आप योग्य हो और लोग आपकी योग्यता ना पहचाने।

Suryakumar Yadav got out From 3rd T20I Against England fans got angry at Virat Kohli, memes went vir- India TV Hindi
Suryakumar Yadav got out From 3rd T20I Against England fans got angry at Virat Kohli, memes went viral - सूर्यकुमार यादव हुए बाहर तो फैन्स का फूटा विराट कोहली पर गुस्सा, वायरल हुए मीम्स Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस के दौरान हर किसी को हैरान कर दिया था। टॉस हारने के बाद विराट कोहली ने जब प्लेइंग इलेवन में बदलाव की बात कही तो वह किसी को हजम नहीं हुई। कोहली ने तीसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव को बाहर कर रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी।

कप्तान कोहली के इस फैसले के बाद ट्विटर पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। एक फैन ने तो मिर्जापुर का फेमस डाइलॉग भी शेयर किया जिसमें मुन्ना भैया की तस्वीर के साथ लिखा है कि बहुत तकलीफ होती है जब आप योग्य हो और लोग आपकी योग्यता ना पहचाने।

देखें मीम्स

बात मैच की करें तो भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर अपने फैन्स को निराश किया है। केएल राहुल शून्य, रोहित शर्मा 15 तो पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले ईशान किशन 4 रन बनाकर पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गए थे।

पावरप्ले में भारत की एक बार फिर खराब शुरुआत हुई। टीम ने पहले 6 ओवर ने 24 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए थे, इस दौरान बल्लेबाजों ने कुल 21 डॉट गेंदें खेली।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, केएल राहुल, इशान किशन, विराट कोहली (C), ऋषभ पंत (W), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जोस बटलर (W), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (C), बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल