1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धौनी के समान योगदान देने का लक्ष्य : साहा

धौनी के समान योगदान देने का लक्ष्य : साहा

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2015 11:57 pm IST,  Updated : Jun 01, 2015 05:37 pm IST

कोलकाता: भारतीय टेस्ट टीम में महेंद्र सिंह धौनी की जगह भरने के लिए तैयार विकेटकीपर/बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने शुक्रवार को कहा कि वह टीम को धौनी जितना ही योगदान देना चाहते हैं। गौरतलब है कि

धौनी के समान योगदान...- India TV Hindi
धौनी के समान योगदान देने का लक्ष्य : साहा

कोलकाता: भारतीय टेस्ट टीम में महेंद्र सिंह धौनी की जगह भरने के लिए तैयार विकेटकीपर/बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने शुक्रवार को कहा कि वह टीम को धौनी जितना ही योगदान देना चाहते हैं। गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धौनी की जगह भारतीय टेस्ट की कमान विराट कोहली को सौंपी गई है और आगामी बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट मैचों में विकेटकीपर की भूमिका में रिद्धमान साहा, धौनी की जगह विकेट के पीछे नजर आएंगे।


धौनी ने अब तक 144 टेस्ट पारियों में 38.09 के औसत से 4,876 रन बनाए हैं, जबकि साहा अब तक आठ पारियां खेलकर 147 रन तक ही पहुंच सके हैं।

साहा ने कहा, "इससे पहले धौनी ने बल्ले से टीम को जितना योगदान दिया मैं भी उतना ही योगदान देना चाहता हूं।"

आगामी दौरे के लिए तैयारियों पर साहा ने कहा, "मैंने यहां ढेर सारे मैच खेले हैं और वहां बांग्लादेश की पिचों और कोलकाता की पिचों में ज्यादा अंतर नहीं है। उम्मीद करता हूं कि जब में पड़ोसी देश में अंतत: खेलने उतरूंगा तो अच्छी लय हासिल कर सकूंगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल