1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: स्टोक्स-आर्चर की अनुपस्थिति से हमारी टीम कमजोर नहीं हुई- बटलर

T20 World Cup: स्टोक्स-आर्चर की अनुपस्थिति से हमारी टीम कमजोर नहीं हुई- बटलर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 05, 2021 03:15 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 03:15 pm IST

स्टोक्स और आर्चर ने 2019 में इंग्लैंड को वनडे विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी अनुपस्थिति से इंग्लैंड को टी20 विश्व कप में नुकसान हो सकता है।

T20 World Cup: Absence of Ben Stokes, Jofra Archer...- India TV Hindi
T20 World Cup: Absence of Ben Stokes, Jofra Archer Doesn’t Make This England Side Weak, Says Jos Buttler Image Source : IPLT20.COM

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का मानना है कि ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के टीम में नहीं होने से इंग्लैंड की टीम कमजोर नहीं हुई है और वह इस महीने यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने की दावेदार में से एक है। ऑलराउंडर स्टोक्स ने अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए खुद को टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम से अलग रखा था जबकि आर्चर चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे।

स्टोक्स और आर्चर ने 2019 में इंग्लैंड को वनडे विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी अनुपस्थिति से इंग्लैंड को टी20 विश्व कप में नुकसान हो सकता है।

बटलर ने डेली मेल से कहा, "हम टूर्नामेंट के प्रबल दावेदारों में एक हैं। मुझे पता है कि हम स्टोक्स और आर्चर को मिस करेंगे लेकिन आप टीम को देखें तो हमारी टीम में कई मैच विनर्स हैं।"

उन्होंने कहा, "लियाम लिविंगस्टोन हैं जिन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतर किया। उनके अलावा टाइमल मिल्स भी हैं।"

IPL 2021 : पंजाब किंग्स के लिए अब भी खुले हैं प्लेऑफ के दरवाजे, यहां समझें पूरा गणित

इंग्लैंड ने 2016 टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन फाइनल ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट ने स्टोक्स की ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई थी। बटलर ने हालांकि इसे इतिहास करार दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल