1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: मिल्स ने कहा- IPL से इंग्लैंड को मिलेगा फायदा, हमारी तैयारी अच्छी है

T20 World Cup: मिल्स ने कहा- IPL से इंग्लैंड को मिलेगा फायदा, हमारी तैयारी अच्छी है

 Reported By: IANS
 Published : Oct 05, 2021 03:36 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 03:36 pm IST

मिल्स ने कहा, "हमारे लिए सबसे फायदेमंद यह है कि हमारी आधी टीम फिलहाल आईपीएल में खेल रही है। मुझे यकीन है कि इससे खिलाड़ियों को काफी सूचना मिलेगी और हमारी तैयारी बेहतर होगी।"

T20 World Cup: IPL Will Help England; We’ll be...- India TV Hindi
T20 World Cup: IPL Will Help England; We’ll be Well-Prepared, Says Tymal Mills Image Source : GETTY

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स ने कहा है कि उनकी टीम आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए काफी मजबूत टीम है और खिलाड़ियों को यूएई में आईपीएल खेलने का फायदा मिलेगा। इंग्लैंड के टी20 विश्व के लिए टीम में शामिल 15 में से आठ खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं।

मिल्स ने कहा, "हमारे लिए सबसे फायदेमंद यह है कि हमारी आधी टीम फिलहाल आईपीएल में खेल रही है। मुझे यकीन है कि इससे खिलाड़ियों को काफी सूचना मिलेगी और हमारी तैयारी बेहतर होगी।"

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि हम पूरे आत्मविश्वास में रहेंगे और किसी भी टीम को हराने में सक्षम होंगे। हमारी टीम काफी मजबूत टीम है और टीम के कई खिलाड़ियों ने काफी क्रिकेट खेला है, वो चाहे आईपीएल में हो या पाकिस्तान सुपर लीग में।"

IPL 2021| पंजाब किंग्स के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा 3-4 करोड़ तक बिक सकती है नई आईपीएल टीम

इंग्लैंड का सामना टी20 विश्व कप में 23 अक्टूबर को गत चैंपियन वेस्टइंडीज के साथ होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल