1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World cup : इंग्लैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड को है दमदार वापसी की उम्मीद

T20 World cup : इंग्लैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड को है दमदार वापसी की उम्मीद

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 24, 2021 11:12 am IST,  Updated : Oct 24, 2021 11:12 am IST

इंग्लैंड के हाथों मिली करारी हार बावजूद वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा है की उनकी टीम का हौसला बुलंद है और घबराई हुई नहीं है।

T20 World cup, West Indies vs England- India TV Hindi
England vs West Indies   Image Source : AP

इंग्लैंड के हाथों टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के पहले मैच में 55 रन पर आउट होने के बाद छह विकेट से हारी वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा कि इस परिणाम के बावजूद उनकी टीम में किसी तरह की घबराहट नहीं है। 

पोलार्ड ने मैच के बाद कहा ,‘‘इस तरह का प्रदर्शन अस्वीकार्य है। हम अब तक तीन मैचों में बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। बल्लेबाज अपने शॉटस नहीं खेल पा रहे । इसके बावजूद कोई घबराहट नहीं है।’’ 

यह भी पढ़ें- IND vs PAK, T20 World Cup Dream-11 : भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले में ये 11 खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल

उन्होंने कहा ,‘‘ हम दुनिया भर में काफी क्रिकेट खेलते हैं और इस तरह की बात पहली बार नहीं हुई है। हमें इस तरह के मैचों का अनुभव है। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है और हमें इस हार को भुलाकर आगे बढना है।’’ 

गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले अकील हुसैन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ उसे फेबियन एलेन की चोट के कारण मौका मिला और उसने दिखा दिया कि वह क्या कर सकता है।’’ 

यह भी पढ़ें- T20 World cup, IND vs PAK Live Streaming : देखें भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबले को Online On Hotstar

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को देते हुए कहा कि उन्हें इसी तरह के प्रदर्शन की जरूरत थी। 

उन्होंने कहा ,‘‘ इसका पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है। उन्होंने काफी अनुशासित प्रदर्शन किया। मोईन अली ने हालात को बखूबी भांपा और मौकों को भुनाया। आईपीएल में मिली सफलता को उसने यहां दोहराया। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल