1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कैच छूटने पर जसप्रीत बुमराह ने दिया बड़ा बयान, बोले ये कोई बड़ी बात नहीं

कैच छूटने पर जसप्रीत बुमराह ने दिया बड़ा बयान, बोले ये कोई बड़ी बात नहीं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 16, 2018 03:18 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 03:19 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारत के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहले दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडेन मार्कराम और उसके बाद हाशिम अमला को चलता किया।

जसप्रीत बुमराह- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारत के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहले दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडेन मार्कराम और उसके बाद हाशिम अमला को चलता किया। बुमराह ने दोनों को एलबीडल्यू आउट कर 3 रन पर दक्षिण अफ्रीका के 2 विकेट गिरा दिए थे।

इसके बाद जल्दी ही बुमराह के पास तीसरा विकेट लेने का भी मौका आया। जब दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज डीन एल्गर 29 रन पर खेल रहे थे, तब बुमराह की गेंद पर विकेटकीपर पार्थिव पटेल के पास उनका कैच लेने का मौका था, लेकिन वो इस मौके को भुनाने में नाकाम रहे।

मैच के बाद बुमराह से कैच के छूटने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हम इसके लिए उनकी आलोचना नहीं कर सकते। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। खेल में ऐसा होता रहता है। हम उन पर प्रेशर नहीं बना सकते। अभी काफी सारा गेम बाकी है। इसके लिए हम उन्हें दबाव में नहीं ला सकते। हम उस कैच को भूल चुके हैं और आगे बढ़ चुके हैं।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल