1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेलर ने कहा, आईपीएल से न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को बहुत फायदा हुआ

टेलर ने कहा, आईपीएल से न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को बहुत फायदा हुआ

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 09, 2019 06:37 pm IST,  Updated : Aug 09, 2019 06:37 pm IST

‘‘मैं भाग्यशाली रहा कि मुझे (आईपीएल में) कुछ टीमों की तरफ से और दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला।"

केन विलियमसन, रॉस टेलर और मार्टिन गप्टिल- India TV Hindi
केन विलियमसन, रॉस टेलर और मार्टिन गप्टिल Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। न्यूजीलैंड के वरिष्ठ बल्लेबाज रोस टेलर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने से बहुत अधिक फायदा मिला। टेलर ने कोलंबो से पीटीआई से कहा,‘‘मैं भाग्यशाली रहा कि मुझे (आईपीएल में) कुछ टीमों की तरफ से और दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला।"

इसके आगे उन्होंने कहा "मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और कुछ अन्य टीमों का प्रभामंडल रहा है। मुझे लगता है कि आईपीएल ने खिलाड़ियों के बीच इस अंतर को पाटने में न्यूजीलैंड क्रिकेट की मदद की।’’

उन्होंने कहा,‘‘एक बार जब आप उन खिलाड़ियों को जानने लग जाते हैं। आपकी उनकी क्रिकेट की समझ को जानने लगते हो और उन्हें अभ्यास करते हुए देखते हो और इससे न्यूजीलैंड क्रिकेट को काफी मदद मिली।’’

टेलर ने कहा,‘‘जो खिलाड़ी यहां आकर खेले और जो आने वाले वर्षों में खेलेंगे उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने से फायदा मिलेगा।’’ 

टेलर विभिन्न आईपीएल टीमों से जुड़े रहे जिनमें पुणे वारियर्स (अब भंग), राजस्थान रायल्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलोर शामिल हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल