1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड दौरे के बीच भारत के लिए आई बुरी खबर, हार्दिक पांड्या टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

न्यूजीलैंड दौरे के बीच भारत के लिए आई बुरी खबर, हार्दिक पांड्या टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Feb 01, 2020 01:44 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 02:12 pm IST

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है।

न्यूजीलैंड दौरे के...- India TV Hindi
न्यूजीलैंड दौरे के बीच भारत के लिए आई बुरी खबर, हार्दिक पांड्या टेस्ट सीरीज से हुए बाहर Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। हार्दिक राष्ट्रीय क्रिकेट संघ (एनसीए) प्रमुख फिजियो आशीष कौशिक के साथ के साथ अब लंदन रवाना हो गए हैं, जहां पर स्पाइनल सर्जन डाक्टर जेम्स आलीबोन उनकी चोट की जांच करेंगे।

बीसीसीआई ने बताया कि हार्दिक जब तक पूरी तरह से फिटनेस हासिल नहीं कर लेते हैं तब तक वह एनसीए में ही रिहैब करेंगे। हार्दिक अब तक अपनी चोट से पूरी तरह से नहीं उबरे हैं जबकि मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में अभ्यास के दौरान टीम प्रबंधन ने हार्दिक से कहा था कि वह एनसीए में अपना रिहैब पूरा कर लेंगे।

हार्दिक अपनी सफल सफल सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं। आईएएनएस को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा था कि न्यूजीलैंड के साथ सीरीज के बीच में उनका भारतीय टीम के साथ जुड़ने का कार्यक्रम है। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज और फिर वनडे सीरीज के लिए उनका चयन नहीं किया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल