1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल और रणजी प्रदर्शन के बूते भज्जी ने मारी टेस्ट में एंट्री

आईपीएल और रणजी प्रदर्शन के बूते भज्जी ने मारी टेस्ट में एंट्री

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 20, 2015 01:44 pm IST,  Updated : May 20, 2015 04:07 pm IST

मुंबई: आखिरकार रणजी और आईपीएल का प्रदर्शन हरभजन सिंह के काम आ ही गया, जिसके दम पर उन्होंने  दो साल बाद टीम इंडिया के लिए टेस्ट टीम में वापसी की है। रणजी ट्रॉफी के आखिरी

हरभजन सिंह ने की दो साल...- India TV Hindi
हरभजन सिंह ने की दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी

मुंबई: आखिरकार रणजी और आईपीएल का प्रदर्शन हरभजन सिंह के काम आ ही गया, जिसके दम पर उन्होंने  दो साल बाद टीम इंडिया के लिए टेस्ट टीम में वापसी की है। रणजी ट्रॉफी के आखिरी सीज़न में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत और आईपीएल-8 के 14 मैचों में 16 विकटों के बूते सेलेक्टर्स ने भज्जी को टेस्ट टीम में वापसी का मौका दिया है। जबकि सेलेक्टर्स ने रविंद्र जडेजा को टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया है।

हरभजन सिंह ने अपना आखिरी टेस्ट मैच दो साल पहले 2 मार्च 2013 को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। हरभजन सिंह अब तक भारत के लिए 101 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिनमें 413 विकेट और बल्ले से 2202 रन दर्ज हैं। इन रनों में भज्जी के दो टेस्ट शतक भी शामिल हैं। टेस्ट मैचों में भज्जी का सबसे बेहतरीन बॉलिंग फिगर है 84 रन देकर 8 विकेट।

टेस्ट टीम में वापसी से पहले हरभजन सिंह ने आईपीएल-8 की ऑफिशयल वेबसाइट iplt20.com से बातचीत करते हुए कहा था, “मेरे भीतर टीम इंडिया में वापसी करने की चाह है इसलिए मैं क्रिकेट खेल रहा हूं। भारत के लिए खेलना सबसे संतोषजनक और प्रेरणादायक बात है। मैं हर रोज़ बस यही ख्वाब देखता था।”

टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ 10 जून से इकलौता टेस्ट मैच और 18 जून से मीरपुर में शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेलनी है। आमतौर पर ज़्यादा अहम नहीं समझा जाने वाला बांग्लादेश दौरा टीम इंडिया के लिए इस लिहाज़ से भी चैलेंजिंग हो सकता है क्योंकि हाल ही में बांग्लादेश अपनी धरती पर पाकिस्तान को वनडे सीरीज़ में 3-0 से धूल चटा चुका है। टीम इंडिया 7 जून को बांग्लादेश पहुंचेगी। 

टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), एम. विजय, शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे, रोहित शर्मा, वृद्धिमान साहा, आर. अश्विन, हरभजन सिंह, करण शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, वरुण एरॉन, इशांत शर्मा।

वनडे टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, अंजिक्य रहाणे, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायडु, आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी, धवल कुलकर्णी।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल