1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया ने किया अपने प्लेइंग XI का एलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया ने किया अपने प्लेइंग XI का एलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 15, 2021 06:39 pm IST,  Updated : Jun 15, 2021 07:17 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है।

India, Sports, cricket  - India TV Hindi
Indian cricket Team   Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में भारतीय जीत के नायकों में से एक शारदुल ठाकुर की जगह अनुभवी उमेश यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उमेश, मोहम्मद शमी और हनुमा विहारी चोटिल हो गये थे। 

आईसीसी के टीम प्रोटोकॉल के अनुसार विराट कोहली की अगुवाई में घोषित टीम में इन तीनों ने वापसी की है। यह मैच 18 जून से यहां खेला जाएगा। शारदुल के अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतिम 11 में शामिल रहे मयंक अग्रवाल और वाशिंगटन सुंदर को भी 15 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है। 

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के नायक अक्षर पटेल भी इसमें जगह बनाने से चूक गए। 

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान) शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), उमेश यादव, हनुमा विहारी। 

टीम इस प्रकार है-

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, इशांत, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल