1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: ऑस्ट्रेलिया को मात देने के बाद न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, अनुष्का शर्मा भी आई नजर

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया को मात देने के बाद न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, अनुष्का शर्मा भी आई नजर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 20, 2019 05:33 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 12:32 pm IST

ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टेस्ट और वनडे सीरीज में मात देकर इतिहास रचने के बाद टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड पहुंच गई है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। इस टूर का आगाज 23 जनवरी को नेपियर में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से होगा।

team India- India TV Hindi
team India Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टेस्ट और वनडे सीरीज में मात देकर इतिहास रचने के बाद टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड पहुंच गई है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। इस टूर का आगाज 23 जनवरी को नेपियर में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से होगा।

इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के न्यूजीलैंड पहुंचने की वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव के साथ विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी दिखाई दे रही है। इंडियन क्रिकेट टीम के अकाउंट से यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है।

देखें वीडियो

डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की गौरमौजूदगी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तो उसी की सरजमीं पर मात दे दी, लेकिन न्यूजीलैंड को उसके घर पर हराना भारत के लिए आसान बात नहीं होगी। 

पहले तीन वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम:
केन विलियमसन( कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेकवेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम( विकेट कीपर), कोलिन मुनरो, हेनरी निकोलस, मिचेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम इंडिया:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), विजय शंकर, शिखर, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), शुभमान गिल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 टीम इंडिया:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शुभमान गिल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल