1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'फेक न्यूज़' को लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने चलाया ये ख़ास कैंपेन

'फेक न्यूज़' को लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने चलाया ये ख़ास कैंपेन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 04, 2020 05:53 pm IST,  Updated : May 04, 2020 05:54 pm IST

फेक न्यूज़ को लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया है।

Virat Kolhi- India TV Hindi
Virat Kolhi Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई| दुनिया भर में फैलती फेक न्यूज़ को लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया है। उनका कहना है कि इस लड़ाई से जीतने के लिए हम सबको एक होकर खेलना होगा जिससे हमें जीत मिलेगी।

दरअसल, कोहली ने सोशल मीडिया पर इसके लिए ‘मत कर फॉरवर्ड’ हैशटैग भी किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "जब हम देश के लिए खेलते हैं, तब आप पूरे उत्साह के साथ हमें सपोर्ट करते हैं। लेकिन अब देश को आपकी जरूरत है, मुझे और हम सभी को देश के लिए यह रोल अदा करना है। क्या आप अपने हिस्से का करेंगे?।"

31 वर्षीय कोहली ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और सारा अली खान के साथ यह बताते हैं कि सोशल मीडिया पर किसी कॉन्टेंट को बिना जांचे परखे या बिना सच्चाई जाने उसे आगे फॉरवर्ड ना करें।

ये भी पढ़ें : क्रीज का इस्तेमाल कर और प्रभावशाली हो सकते हैं युजवेंद्र चहल, मुश्ताक अहमद ने दी सलाह

( With agency input from Ians )

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल