1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच से पहले कोहली के रेस्‍तरां में मनी शिखर धवन की शादी की सलागिरह

मैच से पहले कोहली के रेस्‍तरां में मनी शिखर धवन की शादी की सलागिरह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 01, 2017 06:09 pm IST,  Updated : Nov 01, 2017 06:09 pm IST

मंगलवार को टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, के.एल राहुल और शिखर धवन टीम के कप्तान विराट कोहली के आर.के.पुरम स्थित रेस्तरां न्यूएवा (Nueva) पहुंचे जहां उन्होंने शिखर धवन की शादी की सालगिरह मनाई.

Shikhar Dhawan, marriage anniversary, virat kohli, dhoni- India TV Hindi
Shikhar Dhawan, marriage anniversary, virat kohli, dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टी-20 सिरीज़ के पहले मैच के लिए दिल्ली आई हुई है. आज पहला मैच होना है. लेकिन मैच से एक दिन पहले शाम को टीम के कुछ खिलाड़ियों ने ख़ास पार्टी की वो भी एक बेहद ख़ास जगह पर और वो भी टीम के एक ख़ास खिलाड़ी के लिए. मंगलवार को टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, के.एल राहुल और शिखर धवन टीम के कप्तान विराट कोहली के आर.के.पुरम स्थित रेस्तरां न्यूएवा (Nueva) पहुंचे जहां उन्होंने शिखर धवन की शादी की सालगिरह मनाई.

Dhawan with wife
Dhawan with wife

इस मौके़ पर धवन ने केक काटा. इस दौरान धोनी, कोहली और के.एल राहुल उनके साथ थे। धवन ने पार्टी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है. इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “न्यूएवा रेस्तरां में लड़कों (विराट कोहली और के.एल राहुल को टैग करते हुए) के साथ बीती रात शानदार रही। खाना और सर्विस पसंद आई। मेरी शादी की सालगिरह मनाने के लिए शुक्रिया.”

बाद में बुधवार को कोहली ने भी पार्टी की कुछ तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कीं। देखिए कैसे मनाई गई धवन की शादी की सालगिरह.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल