1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाक सरज़मीं पर सबसे ज्यादा रनों का भारतीय रिकॉर्ड टूटा

पाक सरज़मीं पर सबसे ज्यादा रनों का भारतीय रिकॉर्ड टूटा

 Written By: PTI
 Published : May 27, 2015 02:11 pm IST,  Updated : May 27, 2015 02:13 pm IST

लाहौर: भारत का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच की किसी एक पारी में पाकिस्तानी सरज़मीं पर बनाया गया सबसे ज्यादा रनों का सात साल पुराना रिकॉर्ड पाक टीम ने तोड़ दिया। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लाहौर के

पाकिस्तानी सरज़मीं पर...- India TV Hindi
पाकिस्तानी सरज़मीं पर टूटा भारतीय रिकॉर्ड

लाहौर: भारत का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच की किसी एक पारी में पाकिस्तानी सरज़मीं पर बनाया गया सबसे ज्यादा रनों का सात साल पुराना रिकॉर्ड पाक टीम ने तोड़ दिया। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में तीन विकेट पर 375 रन बनाए जो पाकिस्तान की धरती पर एक वनडे पारी में बना सबसे बड़ा स्कोर है।

इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के नाम था, जिसने 2008 में एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ कराची में चार विकेट पर 374 रन बनाए थे।

जहां तक पाकिस्तान का सवाल है तो इससे पहले उसका अपनी सरज़मीं पर सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड छह विकेट पर 353 रन था, जो उसने इंग्लैंड के खिलाफ 2005 में कराची में बनाया था। पाकिस्तान का ये वनडे में दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी है। उसने बांग्लादेश के खिलाफ 2010 में दांबुला में सात विकेट पर 385 रन बनाए थे। 

पाकिस्तानी पारी के दौरान उसके शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाज़ों ने 70 से ज्यादा रन बनाए। मोहम्मद हफीज ने 86, कप्तान अज़हर अली ने 79, शोएब मलिक ने 112 और हारिस सोहेल ने नाबाद 89 रन बनाए। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ये पहला मौका है जब चार बल्लेबाज़ों ने एक पारी में 70 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वैसे वनडे में ये कुल 50वां अवसर है जब वनडे की एक पारी में चार बल्लेबाज़ों ने 50 से ज्यादा रने बनाए।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मैच में पाक ने 41 रन से जीत दर्ज कर 1-0 से सीरीज़ में बढ़त बना लगी। जिम्बाब्वे के लिए एल्टन चिगंबुरा ने शतकीय पारी खेली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल