1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हवा में तलवारबाजी दिखाकर जड़ेजा ने दिखाया 'राजपुताना' अंदाज, वायरल हो रहा वीडियो

हवा में तलवारबाजी दिखाकर जड़ेजा ने दिखाया 'राजपुताना' अंदाज, वायरल हो रहा वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 12, 2020 11:16 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 11:16 pm IST

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने लॉकडाउन के दौरान तलवारबाजी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
Ravindra Jadeja Image Source : GETTY IMAGES

दुनिया भर में अपने पैर पसार चुके कोरोना वायरस की वजह से सभी खेलों पर विराम लगा हुआ है। जिसके चलते आईपीएल और ओलंपिक समेत अन्य कई खेलों के इवेंट को भी स्थगित किया जा चुका  है। ऐसे में सभी खिलाड़ी लॉक डाउन के चलते ट्रेनिंग भी नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें घर में ही रहना पड़ रहा है। इसी बीच टीम इंडिया के स्‍टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी इस समय परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान तलवारबाजी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

जडेजा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘तलवार एक बार को अपनी चमक खो सकती है लेकिन वो हमेशा अपने मास्टर की आज्ञा का पालन करती है।‘

जाहिर सी बात है इस वीडियो में जडेजा काफी अच्छी तरह से तलवारबाजी कर रहे हैं। उनका यह रूप लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं विश्व क्रिकेट में जड़ेजा विकेट लेने के बाद बीच मैदान में इसी तरह का सेलिब्रेशन करते नजर आते हैं। जिस पर जड़ेजा ने पहले ही कहा था कि वे इसे राजपूतों वाली स्टाइल में करते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल