1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन की लगातार खराब फॉर्म जारी, दिग्गज सुनील गावस्कर ने दी ये चेतावनी

टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन की लगातार खराब फॉर्म जारी, दिग्गज सुनील गावस्कर ने दी ये चेतावनी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 05, 2019 05:38 pm IST,  Updated : Nov 05, 2019 05:38 pm IST

धवन को हाल ही में खत्म हुई विजय हजारे ट्रॉफी में खराब फॉर्म से जूझना पड़ा था जहां वे सात मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक जमा पाए थे।

Shikhar Dhawan- India TV Hindi
Shikhar Dhawan Image Source : BCCI

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि शिखर धवन को जल्दी अपनी फॉर्म तलाशनी होगी, क्योंकि वह सीमित ओवरों में बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में 42 गेंदों पर 41 रन बनाए थे।

धवन को हाल ही में खत्म हुई विजय हजारे ट्रॉफी में खराब फॉर्म से जूझना पड़ा था जहां वे सात मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक जमा पाए थे। गावस्कर ने कहा कि अगर धवन बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी के दो मैचों में फॉर्म में वापसी नहीं करते हैं तो काफी लोग उनकी आलोचना में उतर आएंगे।

गावस्कर ने चैनल स्पोर्ट्सतक से कहा, "अगले दो मैचों में अगर धवन अच्छी बल्लेबाजी नहीं करते हैं तो उन पर सवाल उठाए जाएंगे। अगर आप 40-45 गेंदों में इतने ही बनाते हो तो इससे टीम को फायदा नहीं होगा। उन्हें इसके बारे में सोचना पड़ेगा। जब खिलाड़ी गैप के बाद आता है तो उसे लय हासिल करने में समय लगता है।"

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच सात नवंबर को राजकोट में खेला जाएगा। भारत की कोशिश इस मैच को जीत सीरीज में बराबरी करनी होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल