1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs WI: टी20 के बाद वनडे टीम से बाहर हुए चोटिल शिखर धवन, मयंक अग्रवाल को मिला मौका

Ind vs WI: टी20 के बाद वनडे टीम से बाहर हुए चोटिल शिखर धवन, मयंक अग्रवाल को मिला मौका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 11, 2019 02:15 pm IST,  Updated : Dec 11, 2019 02:15 pm IST

मयंक अग्रवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाले तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में चोटिल शिखर धवन की जगह शामिल किया गया हैं।

Mayank Agarwal- India TV Hindi
Mayank Agarwal Image Source : GETTY IMAGE

भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाले तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में चोटिल शिखर धवन की जगह शामिल कर लिया गया हैं। 

बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, "धवन के टांके अभी भी बंद हैं और उनका घाव धीरे-धीरे ठीक हो रहा है, उन्हें पूर्ण मैच फिटनेस हासिल करने से पहले अभी भी कुछ और समय चाहिए।"

हालांकि ऐसा लग रहा था कि धवन एकदिवसीय श्रृंखला से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन उनकी चोट अनुमान से ज्यादा गंभीर है। धवन का घुटना सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राफी के दौरान चोटिल हो गया था जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया। जबकि वनडे में उनकी जगह मयंक को मौका दिया गया है। 

बता दें कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई (15 दिसंबर), विशाखापत्तनम (18 दिसंबर) और कटक (22 दिसंबर) में एकदिवसीय मुकाबले खेलेगी। 

भारत की बदली हुयी वनडे टीम इस प्रकार है:- विराट कोहली (C), रोहित शर्मा (VC), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (WK), शिवम दूबे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव , दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल