1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पिछले 5 से 10 साल में ऋद्धिमान साहा भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर: सौरव गांगुली

पिछले 5 से 10 साल में ऋद्धिमान साहा भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर: सौरव गांगुली

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 11, 2018 03:27 pm IST,  Updated : Nov 11, 2018 03:27 pm IST

कंधे की चोट के कारण ऋद्धिमान साहा फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि वह पिछले 5 से 10 साल में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं।

सौरव गांगुली- India TV Hindi
सौरव गांगुली Image Source : TWITTER: @TSK25K

कोलकाता: कंधे की चोट के कारण ऋद्धिमान साहा फिलहाल क्रिकेट से दूर है लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि वह पिछले पांच से 10 साल में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। दिसंबर 2014 में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत की पहली पसंद 34 साल के साहा कंधे की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। गांगुली ने कहा,‘‘वह लगभग एक साल से टीम से बाहर है लेकिन मुझे लगता है कि पिछले पांच से 10 साल में वह भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है। उम्मीद करता हूं कि वह जल्द उबर जाएगा।’’ 

यह पूर्व कप्तान यहां ‘विकी’ के विमोचन के मौके पर बोल रहा था। यह किताब खेली की एक काल्पनिक कहानी है जिसे वरिष्ठ पत्रकार गौतम भट्टाचार्य ने लिखा है। इस किताब में एक विकेटकीपर के संघर्ष की कहानी लिखी गई है जो जूझने के बाद बड़ी उपलब्धियां हासिल करता है। 

युवा ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर की प्रभावी शुरुआत की और वह आगामी आस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। पंत के बैकअप के तौर पर पार्थिव पटेल को टीम में जगह दी गई है। 

भारत की ओर से 32 टेस्ट में तीन शतक की मदद से 1164 रन बनाने वाले साहा ने पिछली बार देश का प्रतिनिधित्व इस साल की शुरुआत में केपटाउन टेस्ट के दौरान किया था। आस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत को जुलाई 2019 तक कोई टेस्ट नहीं खेलना जिससे बंगाल के इस विकेटकीपर का भविष्य अनिश्चित है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल