1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को दिया ये ख़ास चैलेंज

टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को दिया ये ख़ास चैलेंज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 07, 2020 09:30 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 10:21 pm IST

स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने सोशल मीडिया पर शानदार वीडियो पोस्ट करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली को चैलेंज दे डाला है।

Roger Federer- India TV Hindi
Roger Federer Image Source : TWITTER- @ROGERFEDERER

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया में सभी प्रकार की खेल गतीविधियाँ बंद है। जिसके चलते सभी दिग्गज खिलाड़ी घर पर आये दिन कुछ न कुछ करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो डालते रहते हैं। इसी बीच स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने सोशल मीडिया पर शानदार वीडियो पोस्ट करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली को चैलेंज दे डाला है।

फेडरर ने एक ट्वीट किया, जिसमें वो एक हरे रंग की दीवार पर टेनिस बॉल के साथ अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। जिस पर फेडरर ने लिखा, “अगर आप घर पर अकेले हैं तो ये ड्रिल आपकी मदद करेगी। आप वीडियो बनाकर भेजिए मैं आपको कुछ टिप्स भी दूंगा। हाँ इतना जरूर है अपनी टोपी जरूर इस दौरान लगाये रहिएगा।”

इसके बाद फेडरर यही नहीं रुके उन्होंने और एक अन्य ट्वीट करे हुए अपनी चुनौती में भाग लेने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली सहित कई हस्तियों को शामिल होने को कहा।

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण हाल ही में विम्बडन को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद अन्य सभी तरह के टेनिस टूर्नामेंट को भी रद्द कर दिया गया है। ऐसे में सभी खिलाड़ी घर पर रह कर अक्सर नई तरकीबें सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल