1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट रैंकिंग: भारत चौथे स्थान पर , इंग्लैंड के पास आगे बढ़ने का मौका

टेस्ट रैंकिंग: भारत चौथे स्थान पर , इंग्लैंड के पास आगे बढ़ने का मौका

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 06, 2015 06:01 pm IST,  Updated : Jul 06, 2015 06:05 pm IST

दुबई: भारत ने आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में चौथा स्थान बरकार रखा है लेकिन फिलहाल इस एशियाई टीम से एक अंक पीछे इंग्लैंड के पास आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज श्रृंखला के दौरान आगे बढ़ने

टेस्ट रैंकिंग: भारत...- India TV Hindi
टेस्ट रैंकिंग: भारत चौथे स्थान पर, इंग्लैंड के पास आगे बढ़ने का मौका

दुबई: भारत ने आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में चौथा स्थान बरकार रखा है लेकिन फिलहाल इस एशियाई टीम से एक अंक पीछे इंग्लैंड के पास आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज श्रृंखला के दौरान आगे बढ़ने का मौका है।

बुधवार को कार्डिफ में एशेज श्रृंखला शुरू होगी तो इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया दोनों इस प्रतिष्ठित सीरीज के जीतने के अलावा रैंकिंग में सुधार करने की कोशिश करेंगे।

इंग्लैंड 97 अंक के साथ भारत से पीछे पांचवें स्थान पर है। वह दशमलव अंक तक गणना करने पर पाकिस्तान से आगे है। दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया 111 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

इग्लैंड अगर श्रृंखला 3-0 या इससे बेहतर अंतर से जीतता है दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है लेकिन अगर आस्ट्रेलिया पांचवें टेस्ट जीत जाता है तो मेजबान टीम सातवें स्थान पर खिसक जाएगी।

इसके विपरीत 5-0 की जीत से आस्ट्र्रेलिया के 118 अंक हो जाएंगे और उसके तथा शीर्ष पर चल रहे दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 अंक का अंतर रह जाएगा। इंग्लैंड की टीम अगर पांचवें मैच में जीत दर्ज करती है तो आस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर खिसक जाएगा।

इंग्लैंड अगर 3-0 या 4-1 से जीत दर्ज करता है तो आस्ट्रेलिया अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी से पीछे तीसरे स्थान पर खिसक जाएगा।

टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के उप कप्तान स्टीवन स्मिथ अपना शीर्ष स्थान बचाने के इरादे से उतरेंगे। स्मिथ को अभी दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स पर पांच अंक की बढ़त हासिल है।

इस बीच विराट कोहली 10वें स्थान के टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं।

दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन की अगुआई वाली टेस्ट गेंदबाजों की सूची में भारत के किसी भी गेंदबाज को शीर्ष 10 में जगह नहीं मिली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल