नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण में हुए स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण की सुनवाई कर रही एक अदालत ने शनिवार को इस मामले में आरोप तय करने के लिए 29 जून की तारीख तय की। इससे पहले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नीना बंसल कृष्णा ने पिछली सुनवाई में 23 मई की तारीख मुकर्रर की थी।
दिल्ली पुलिस ने 23 जुलाई, 2013 को स्पॉट फिक्सिंग मामले में आरोप-पत्र दाखिल किए थे और कहा था कि इस पूरे मामले के पीछे अंडरवर्ल्ड माफिया दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगी छोटा शकील का हाथ है।
आईपीएल-6 में हुए स्पॉट फिक्सिंग मामले में पुलिस द्वारा दाखिल किए गए 6,000 पृष्ठ के आरोप-पत्र में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी एस. श्रीसंत, अजीत चंदेला और अंकित चव्हाण का भी नाम शामिल है।
इन तीनों पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत धोखेबाजी और षड्यंत्र करने का आरोप लगाया गया है।
इस मामले में दाऊद और शकील को पहले ही अपराधी घोषित किया जा चुका है और पुलिस भारत में दोनों की संपत्ति भी जब्त कर चुकी है।
अगली स्लाइड में पढ़िए, स्पॉट फिक्सिंग में फंसे अपने बेटे श्रीसंत पर क्या कहा उनकी मां ने...