1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला T20 विश्व कप में फ्रंट-फुट नो बाल की निगरानी करेगा थर्ड अम्पायर

महिला T20 विश्व कप में फ्रंट-फुट नो बाल की निगरानी करेगा थर्ड अम्पायर

 Reported By: IANS
 Published : Feb 11, 2020 11:17 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 11:19 am IST

ऑस्ट्रेलिया में इस महीने शुरू हो रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के दौरान फ्रंट-फुट नो बाल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

महिला T20 विश्व कप में...- India TV Hindi
महिला T20 विश्व कप में फ्रंट-फुट नो बाल की निगरानी करेगा थर्ड अम्पायर Image Source : TWITTER

दुबई| ऑस्ट्रेलिया में इस महीने शुरू हो रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के दौरान फ्रंट-फुट नो बाल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। आईसीसी ने एक बयान में कहा है कि भारत तथा वेस्टइंडीज में सफल परीक्षण के बाद इस सिस्टम को इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू करने का फैसला किया गया है, जिसके तहत तीसरा अम्पायर फ्रंट-फुट नो बाल की निगरानी करेगा।

तीसरे अम्पायर को प्रत्येक बाल के बाद यह देखना होगा कि गेंदबाज का अगला पैर सही पड़ा था या नहीं। वह हर गेंद के बाद मैदानी अम्पायर को सही और गलत की जानकारी देगा।मैदानी अम्पायरों से कहा गया है कि जब तक तीसरा अम्पायर न कहे, वे फ्रंट-फुट नो बाल को लेकर किसी भी प्रकार का निर्णय न दें। मैदानी अम्पायरों के पास हालांकि खेल के दौरान अन्य प्रकार के नो बाल का फैसला लेने का अधिकार रहेगा।

इस तकनीक का इस्तेमाल हाल ही में 12 मैचों के दौरान किया गया। इस दौरान 4717 गेंदें फेंकी गईं और 13 नो बाल नोटिस किए गए। सभी नो बाल को लेकर बिल्कुल सटीक फैसला किया गया। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन 21 फरवरी से होगा और उद्घाटन मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन तथा मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल