1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Ban: ये है टीम इंडिया के हारने के 5 कारण

Ind vs Ban: ये है टीम इंडिया के हारने के 5 कारण

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 21, 2015 11:37 pm IST,  Updated : Jun 22, 2015 01:36 pm IST

नयी दिल्ली: दूसरे वन डे में टीम इंडिया को बांग्लादेश ने 6 विकेट से करारी मात दी। बांग्लादेश ने भारत से पहली बार कोई सीरी़ज जीती है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने 2017 ICC चैम्पियनशिप

ये रहे टीम इंडिया की...- India TV Hindi
ये रहे टीम इंडिया की हार के 5 बड़े कारण

नयी दिल्ली: दूसरे वन डे में टीम इंडिया को बांग्लादेश ने 6 विकेट से करारी मात दी। बांग्लादेश ने भारत से पहली बार कोई सीरी़ज जीती है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने 2017 ICC चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालिफ़ाई कर लिया। पढ़िए टीम इंडिया की हार के पांच बड़े कारण...

मैच हारने के 5 कारण-

1) टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब होने के कारण बांग्लादेश ने इसका पूरा फायदा उठाया और टीम इंडियो को सीरीज से बाहर कर दिया।

2) टीम इंडिया की गेंदबाजी ने भी इस मैच में अपना कोई प्रदर्शन नहीं दिखाया। टीम इंडिया के हारने का ये भी एक बड़ा कारण रहा।

3) सबसे बड़ी बात तो टीम इंडिया ने बांग्लादेश टीम को हल्के में लेते हुए मैच खेला जिसका बड़ा खामियाजा टीम इंडिया को भरना पड़ा। कहीं न कहीं टीम इंडिया के अंदर ओवर कान्फिडेंस आ गया था। जो कि टीम इंडिया के लिए ङातक साबित हुआ।

4) भारत के युवा और सक्सेजफुल बल्लेबाजी के रुप में जाने-जाने वाले विराट कोहली वनडे में पूरी तरह से फ्लाप रहें इनके बल्लेबाजी पर कप्तान धोनी को हमेशा ही भरोसा रहता था यहां तक की पूरी टीम को विराट से उम्मीदें रहती हैं लेकिन विराट की बल्लेबाजी और इनका प्रदर्शन इस समय मैदान पर बिल्कुल फ्लाप रहा है।

5) वनडे मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही बुरा रहा है। देखा जाये तो टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी बड़े चेहरे वनडे में अपना बेहतर प्रदर्शन देने में पूरी तरह से नाकाम रहे है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल