1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL के उद्घाटन में ‘विलेन’ बन सकती है बारिश

IPL के उद्घाटन में ‘विलेन’ बन सकती है बारिश

 Written By: IANS
 Published : Apr 07, 2015 09:38 am IST,  Updated : Apr 07, 2015 09:38 am IST

कोलकाता: आईपीएल के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह में आंधी और बारिश बाधा डाल सकते हैं। उद्घाटन समारोह साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित होना है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक जी. सी. देबनाथ ने बताया कि

IPL के उद्घाटन में...- India TV Hindi
IPL के उद्घाटन में ‘विलेन’ बन सकती है बारिश

कोलकाता: आईपीएल के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह में आंधी और बारिश बाधा डाल सकते हैं। उद्घाटन समारोह साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित होना है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक जी. सी. देबनाथ ने बताया कि मंगलवार दोपहर बारिश के साथ-साथ तेज आंधी आने की भी संभावना है और इसका प्रभाव कोलकाता सहित आस-पास के 50 किलोमीटर के इलाके में पड़ सकता है।

 
आईपीएल-8 का उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के फरहान अख्तर, शाहिद कपूर, ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा जैसी नामचीन हस्तियां रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगी। बारिश की आशंका ने उद्घाटन समारोह के आयोजकों की भी चिंता बढ़ा दी है। अगर मौसम खराब हुआ तो इसका असर लाइट और लेजर शो पर पड़ सकता है, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण है।
 
इस कार्यक्रम में आठों टीमों के कप्तान भी मौजूद होंगे। मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर आईपीएल ट्रॉफी वापस रख देंगे जो 2015 सत्र के आगाज का संकेत होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल