1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 19 साल खेलने के बाद टिम ब्रेसनन ने यॉर्कशर क्रिकेट काउंटी छोड़ने का किया फैसला

19 साल खेलने के बाद टिम ब्रेसनन ने यॉर्कशर क्रिकेट काउंटी छोड़ने का किया फैसला

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 01:33 pm IST

ब्रेसनन ने कहा,‘‘मैं यार्कशर का मुझे 19 शानदार वर्ष और जब मैं युवा था तब मुझे अपना करियर शुरू करने का मौका देने के लिये आभार व्यक्त करना चाहूंगा।’’   

Tim Bresnan decided to leave Yorkshire Cricket County after playing 19 years- India TV Hindi
Tim Bresnan decided to leave Yorkshire Cricket County after playing 19 years Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर टिम ब्रेसनन ने तुरंत प्रभाव से यार्कशर काउंटी क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया है जिससे उनका इस क्लब के साथ 19 साल से चला आ रहा रिश्ता भी समाप्त हो गया। इस 35 वर्षीय क्रिकेटर ने 2003 में यार्कशर की तरफ से नार्थम्पटनशर के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में प्रवेश किया था। उन्होंने खेल के अन्य अवसरों की तलाश में बुधवार को क्लब छोड़ दिया। 

इंग्लैंड की दो एशेज श्रृंखलाओं में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ब्रेसनन ने कहा,‘‘मैं यार्कशर का मुझे 19 शानदार वर्ष और जब मैं युवा था तब मुझे अपना करियर शुरू करने का मौका देने के लिये आभार व्यक्त करना चाहूंगा।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘उम्मीद है कि मेरे जाने के बाद युवा खिलाड़ियों को भी अपने करियर शुरू करने का मौका मिलेगा।’’ 

ये भी पढ़ें - क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ पद की दौड़ में शामिल हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस

ब्रेसनन के रहते हुए यार्कशर ने 2014 और 2015 में लगातार काउंटी चैंपियनिशप जीती थी। ब्रेसनन के लिये सबसे अच्छा वर्ष 2016 रहा जब उन्हें ऑलराउंड प्रदर्शन के लिये क्लब का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। 

उन्होंने कहा,‘‘मैंने इस फैसले को हल्के से नहीं लिया लेकिन अब आगे बढ़ने का सबसे अच्छा समय है। मेरे अंदर अब भी काफी क्रिकेट बची हुई है और मैं भविष्य को लेकर उत्साहित हूं।’’ 

ब्रेसनन ने अभी तक 199 प्रथम श्रेणी मैचों में 557 विकेट लिये हैं और 6714 रन बनाये हैं। उन्होंने लिस्ट ए में 173 मैचों में 315 विकेट लेने के साथ 3221 रन भी बनाये हैं। इसके अलावा उन्होंने 173 टी20 मैचों में 168 विकेट हासिल किये और 1533 रन बनाये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल