1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टिम पेन ने पंत की तरह उड़ाया इस पाक खिलाड़ी का भी मजाक, बोले 'महक अच्छा रहा है'

टिम पेन ने पंत की तरह उड़ाया इस पाक खिलाड़ी का भी मजाक, बोले 'महक अच्छा रहा है'

 Reported By: IANS
 Published : Nov 21, 2019 10:40 pm IST,  Updated : Nov 21, 2019 10:40 pm IST

पाकिस्तानी पारी के 46वें ओवर में जब रिजवान बल्लेबाजी कर रहे थे तो पेन ने उन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह अच्छा महक रहे हैं।

Tim Paine- India TV Hindi
Tim Paine Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने गुरुवार को पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को स्लैज करने की कोशिश की। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच गाबा मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पेन ने रिजवान की तंज के लहजे में तारीफ की जिसे स्टम्प माइक ने पकड़ लिया। 

पाकिस्तानी पारी के 46वें ओवर में जब रिजवान बल्लेबाजी कर रहे थे तो पेन ने उन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह अच्छा महक रहे हैं।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पेन को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "यह अच्छा महक रहे हैं।" पेन रिजवान के सेंट की खुश्बू से काफी प्रभावित दिख रहे थे।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों खासकर मिशेल स्टार्क ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को विकेट पर ज्यादा देर टिकने नहीं दिया और मेहमान टीम को पहली पारी में 240 रनों पर ऑल आउट कर दिया। स्टार्क ने चार विकेट लिए। पैट कमिंस ने तीन सफलताएं अर्जित कीं। जोस हेजलवुड को दो और नाथन लॉयन को एक विकेट मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल